मंडी, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी सदर उपमंडल के तहत जो ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट रति पुल गड्डल में लिए जाते थे, वह अब छोटा पड्डल मैदान मंडी में आयोजित किए जाएंगे । यह जानकारी एसडीएम मंडी सदर ओमकांत ठाकुर ने आज छोटा पड्डल मैदान का निरीक्षण करने के उपरांत इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी ।
उन्होंने बताया कि रति पुल गड्डल में सड़क की कटिंग का कार्य चला हुआ है जिस कारण लोगों को टेस्ट देने के लिए वहां पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, जिसके दृष्टिगत ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट छोटा पड्डल मैदान में लिए जाने का निर्णय लिया गया है ।
उन्होंने 19 अगस्त को प्रस्तावित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट से पूर्व नगर निगम को जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी के समन्वय से टेस्ट स्थल की साफ-सफाई का कार्य सुनिश्चित करने को कहा । उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी टेस्ट स्थल पर गड्ढे भरने व उन पर रोलिंग का कार्य करने के भी निर्देश दिए ।
बैठक में परिवहन, खेल तथा नगर निगम, मंडी के अधिकारी भी मौजूद थे ।
Breakng
- सिरमौर में एबीवीपी ने स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
Monday, October 5
