Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल
    कांगड़ा

    अधिकारी जन-जन तक पहुंचायें सरकारी योजनाओं का लाभ : किशोरी लाल

    By Himachal VartaAugust 13, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )    प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बनी सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने रविवार को ग्राम पंचायत कुदैल के खलेनू गांव का दौरा किया। स्थानीय लोगों ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय असहाय, गरीब तथा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सुविधाओं को पहुंचाकर लोगों के जीवन को खुशहाल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हो रही भारी वर्षा के कारण काफी नुकसान होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को राहत एवं पुनर्वास के लिये सरकार युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है।
    उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की राहत के लिये रिलीफ मैन्युअल में बदलाव कर सरकार की ओर से दी जाने वाली राहत राशि में बढ़ोतरी की है।

    उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर सड़क को कंक्रीट करने, पानी का टैंक ठीक करवाने बारे और पानी के खराब पाइप को जल्दी ठीक करवाने का आश्वाशन दिया।
    उन्होंने कहा कि जनमानस को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है और अधिकारियों को आम जनमानस के कार्य ततपरता से करने के निर्देश दिये गए हैं। जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और अधिकतर समस्याओं को मौके पर निपटारा कर दिया।
    कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, सोशल मीडिया प्रभारी अमित शर्मा, जगदीश राणा, विपिन राणा, बिट्टू राणा, प्रवीन डोगरा, कर्ण राणा, वार्ड पंच नीलम, चमन राणा, कृष्ण राणा, रणजीत राणा, रोहित राणा, अक्षय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.