काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंचायत दरगेला के ठम्बा गाँव मे विकास मंच ठंम्बा ,द्रोणाचार्य कॉलेज रैत एवं ग्राम पंचायत दरगेला के सौजन्य से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक श्री केवल सिंह पठानिया ने किया। विधायक पठानिया ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना करके सरयू का पौधा लगाया। पठानिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधों के माध्यम से प्रकृति सभी प्राणियों पर अनंत उपकार करती है। पेड़-पौधे हमें छाया प्रदान करते हैं। वन पर्यावरण को दूषित होने से बचाते हैं तथा वायुमंडल में आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाते हैं।
इस मौके पर उप मंडलाधिकारी करतार चंद,जलशक्ति विभाग एक्सीयन अमित डोगरा,खण्डविकास अधिकारी कंवर सिंह,डीएफओ वन विभाग दिनेश शर्मा,बिजली विभाग के अधिकारी, ठंबा विकास मंच के प्रधान विजय पठानियाँ,उपप्रधान अवतार कटोच जनरल सैक्टरी, अमरजीत राणा, केसरी सोसाइटी के प्रधान जगदेव पठानियाँ, उपप्रधान तिलक कटोच, जनरल सैक्टरी अमित कटोच,, ठम्बा विकास मंच के सदस्य गंधर्व पठानियाँ,कलविंद्र पठानियाँ, कैप्टन जनमेज सिंह, कैप्टन हरि सिंह, भुपिन्द्र पठानियाँ, अशोक राणा, तरसेम पठानियाँ ,कमलजीत चौहान, प्रधान भारती,डॉक्टर श्री कांत लगवाल, आयुष बिभाग ओएसडी डॉक्टर सुनीत पठानिया आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
