चंबा, ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में बारिश के कारण 13 और 14 अगस्त को विभिन्न विभागीय कार्य योजनाओं वह राष्ट्रीय उच्च मार्ग को लगभग 20 करोड़ रुपए के नुकसान का आकलन किया गया है ।
उन्होंने बताया कि बारिश से उपमंडल भाटियात, चंबा और डलहौजी के तहत बाधित सड़कों, विद्युत आपूर्ति और पेयजल योजनाओं को सुचारू कर दिया गया है ।
उन्होंने बताया कि 13 और 14 अगस्त को बारिश के कारण भाटियात उपमंडल में एक मानव जीवन की क्षति की सूचना प्राप्त हुई है ।
उन्होंने बताया कि पशुधन मामले में उपमंडल चंबा के तहत 26 तथा भटियात में 5 मामले सूचित हुए हैं ।
उपमंडल चंबा में 1 व भटियात के तहत 30 कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान हुआ है जबकि 10 कच्चे घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं ।
उन्होंने बताया कि भटियात उप मंडल में इस दौरान यहां 14 पक्के घर आंशिक तौर पर जबकि 6 पक्के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।
उपमंडल डलहौजी के तहत 13 और 14 अगस्त को दो कच्चे घरों को आंशिक तौर पर नुकसान की सूचना भी प्राप्त हुई है ।
अपूर्व देवगन ने यह भी बताया कि उपमंडल भटियात के तहत ही 13 और 14 अगस्त को भारी बारिश के कारण एक दुकान, 3 महिला मंडल भवन, तीन स्कूल भवन, चार वाहन, तीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन, 6 पटवार सर्कल और 80 रिटेनिंग वॉल , 60 के करीब भूमि से संबंधित मामलों के नुकसान की सूचना प्राप्त हुई है ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
