काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) आखिरकार दो माह तक मत्स्य आखेट से प्रतिबंध हट गया तथा मंगलवार को सुबह ही मछुआरे झील किनारे जाल व किश्तियों को लेकर पहुंच गए। शाम को मछुआरों ने झील में जाल लगा दिए तथा मछुआरों के चेहरे भी खिल उठे। इसके अलावा काफी संख्या में लोग भी झील किनारे पहुंचे थे। इस बार जलस्तर भी काफी ऊपर है। मछुआरों द्वारा किश्तियों को झील में डाले जाने से झील भी गुलजार हो गई। मछुआरों ने मत्स्य सोसायटीज में मछली पहुंचाई तथा वहां पर मछली खरीदने के लिए काफी मछली शौकीन पहुंच गए थे। मछली मंडी पठानकोट, तलवाड़ा व दिल्ली में भी पौंग झील की मछली भेजी गई। इन मछली मंडियों में पौंग झील की मछली की सबसे ज्यादा डिमांड रहती है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
