मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) हाईवे मैगल नामक स्थान पर भारी लैंडस्लाइड के चलते बंद था, जिस कारण स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं द्रंग विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय लोगों को मंडी पहुंचने के लिए 30 किलोमीटर दूसरे मार्ग से सफर करना पड़ रहा था, जिससे अब राहत मिल गई है। लैंडस्लाइड से कई पंचायतों में पिछले तीन दिनों से बिजली पानी बंद है और लोगों के मोबाइल फोन बंद होने से उनका अपने परिजनों के साथ संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। ट्रक चालकों ने बताया कि वे बरमाणा से सीमेंट लेकर चौंतडा कांगड़ा गए थे और वापसी पर भारी बरसात के कारण मार्ग कई जगह अवरुद्ध हो गया, जिस कारण उन्हें चार दिन से जगह जगह रुक रुक कर आना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि आलम यह हो गया है की नमकीन और कोल्ड ड्रिंक से पेट भरना पड़ रहा है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
