चंडीगढ़। चंडीगढ़ में बीते दो दिनों से हो रही भारी वर्षा से सुखना झील का जलस्तर 1162 फुट को पार कर गया है। झील का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण प्रशासन सतर्क है। जलस्तर 1164 फुट को पार करते ही सुखना के गेट खोल दिए जाएंगे। आसपास के लोगों को भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग के संबंधित अधिकारी का कहना था कि अगर वर्षा इसी गति से हुई तो झील का जलस्तर और बढ़ सकता है। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चंडीगढ़ और इसके आसपास लगातार दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद से जहां शहर में तापमान का पारा गिरा है। शनिवार को झील का जलस्तर 1160 फुट का तक पुहंच गया था। रविवार को इसमें करीब दो फुट की बढ़ोत्तरी हो गई। अधिकारियों का कहना है कि 48 घंटे में झील का जल स्तर 3.5 फीट बढ़ गया है।
पिछले साल खोले गए थे गेट ः पिछले साल सितम्बर माह में 14 वर्ष बाद सुखना झील के फ्लड गेट खोले गए थे जब सुखना का जलस्तर 1164 फुट तक पहुंच गया था। इससे पहले 2008 व 2004 में सुखना में 1163 फुट जलस्तर दर्ज किया गया था व फ्लड गेट खोले गए थे।
Breakng
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
- डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेड क्रास डे पर प्रधानाचार्य ने प्रकाश डाला
- पाकिस्तान द्वारा साइबर हमलों के प्रयासों में वृद्धि को देखते हुए हिमाचल पुलिस ने नागरिकों को सर्तक रहने का आग्रह किया।
- उद्योग मंत्री पांवटा साहिब के राजपुरा में 13 मई को करेंगे ‘‘सरकार गांव के द्वार‘‘ कार्यक्रम की अध्यक्षता
- डीएवीएन पब्लिक स्कूल ददाहू में रेस प्रतियोगिता का आयोजन
- बिजली उपभोक्ता तुरंत बिल जमा कराए नहीं तो कनेक्शन कटे गा
Friday, May 9