Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»राणाघाट बस सेवा बंद होने से दो पंचायतों के लोग परेशान
    सिरमौर

    राणाघाट बस सेवा बंद होने से दो पंचायतों के लोग परेशान

    By Himachal VartaAugust 18, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन  हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- बीते दो माह से राणाघाट-देवठी-राजगढ़ बस सेवा बंद होने से क्षेत्र की दो पंचायतों के लोगों और विशेषकर स्कूली बच्चों को बहुत परेशानी झेलनी पड़ रही है। राणाघाट निवासी जीवन सिंह तोमर, ओम सिंह, इंद्र सिंह, प्रताप सिंह सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते कुछ वर्षों से यह बस सेवा राजगढ़ से तीन बजे वाया धार बघेड़ा होते हुए राणाघाट देवठी पहूंचती है । जीवन सिंह तोमर ने बताया कि राणाघाट, धाईला देवठी, ढाया पीतली के करीब चालीस बच्चे प्रतिदिन शरगांव पढ़ने जाते हैं। इन सभी बच्चों के बस के पास बने हुए हैं । बस न आने से करीब 12 किलोमीटर का पैदल सफर तय करके बच्चे शिक्षा ग्रहण करने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शरगांव आते हैं और सांय को 12 किलोमीटर की चढ़ाई चढ़कर वापिस घर पहूंचते हैं । उन्होने बताया कि बच्चों का अधिकांश समय पैदल सफर में ही बीत जाता है जिस कारण बच्चे अपने अध्ययन का कार्य नहीं कर पाते हैं । दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों को राजगढ़ अदालत पेशी तथा अन्य सरकारी और निजी कार्य से जाना पड़ता है परंतु बस सेवा बंद होने से लोगों को बहुत परेशानी पेश आ रही है ।
    दूसरी ओर एचआरटीसी अडडा प्रभारी राजगढ़ वीरेन्द्र चैहान का कहना कि सड़क खराब होने के कारण बस सेवा बंद कर दी गई है । बताया कि इस रूट के बंद होने से निगम को काफी घाटा हो रहा है । जब लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता योगेश कुमार से बात की गई इनका कहना है कि राजगढ़ हाब्बन सड़क के कोट स्थान से धार बघेड़ा के लिए सड़क कटती है जिसका करीब दो किलोमीटर हिस्सा कोटी पुल तक पंचायत के अधीन आता है जिसकी स्थिति ठीक नहीं है । जबकि इससे आगे की सड़क लोनिवि के अंतर्गत आती है जिस पर बारिश व भूस्खलन से पड़े लहासों को क्लीयर कर दिया गया है । जिसका प्रणाम पत्र मंडल कार्यालय को दे दिया गया है ।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.