नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- इनरव्हील कल्ब के द्वारा सावन के महीने में तीज के त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया है। कल्ब की महिलाओं द्वारा इस अवसर को सावन के गीत गाकर, झूले-झूलकर और रंगा-रंग कार्यक्रम करके मनाया गया। कल्ब की प्रधान राखी अग्रवाल ने सभी को तीज की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह त्यौहार सौभाग्य और सुख की प्राप्ति का त्यौहार होता है। इस अवसर पर पार्वती मां के पूजन के समय स्त्रियां अपने मांगलिक सुखों की प्रार्थना करती हैं। सभी महिलाओं ने तम्बोला और कई मनोरंजक खेलों के साथ इस त्यौहार का आनंद उठाया। महिलाओं ने मेहंदी लगाई और घेवर, मिठाई के साथ सभी का मुह मीठा कराया। सोलह श्रृंगार करके आई महिलाओं ने हंसी खुशी सावन मे गीतों पर नृत्य किया। इस अवसर पर क्लब के ममता अग्रवाल, अलका गुप्ता, श्यामा शर्मा, मधु बिंदल, वंदना राणा, अनुभा गुप्ता, नितिन गुजराल, रचना गुप्ता, अलका गर्ग, मनमीत सब्बरवाल, प्रिय शर्मा, कीर्ति अग्रवाल, रजनी बंसल, रचना गौतम सहित सभी सदस्य उपस्थित थे। क्लब की ओर से सभी महिलाओं को चूड़ियां, बिंदी और मेहँदी उपहार के तौर पर दिए गए।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
