Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»पंजाब के मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल के बाद कर्फ्यू को और आगे बढ़ाने की रिपोर्टों को रद्द किया
    पंजाब

    पंजाब के मुख्यमंत्री ने 14 अप्रैल के बाद कर्फ्यू को और आगे बढ़ाने की रिपोर्टों को रद्द किया

    By Himachal VartaApril 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    कहा, पंजाब के हितों को ध्यान में रखते हुए 10 अप्रैल को रखी कैबिनेट मीटिंग के बाद ही फ़ैसला लिया जाएगा
    चंडीगढ़। मीडिया में आईं रिपोर्टों को रद्द करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बुधवार को यह स्पष्ट किया कि राज्य में 14 अप्रैल के बाद कफ्र्यू को और आगे बढ़ाने का अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया गया।

    ऐसी रिपोर्टों एवं अनुमानों को बेबुनियाद करार देते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में अभी तक कोई फ़ैसला नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इस सम्बन्धी कोई भी फ़ैसला 10 अप्रैल को रखी गई पंजाब मंत्रिमंडल की मीटिंग के बाद लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि कर्फ्यू को और आगे बढ़ाने के यह अनुमान आम राज्य प्रबंधन विभाग द्वारा मौजूदा समय में पैदा हुई स्थिति के चलते सरकारी मुलाजि़मों को जारी सलाहकारी के बाद शुरू हो गई थी। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि उनकी हिदायतों पर मुख्य सचिव ने यह सलाहकारी तुरंत वापस ले ली थी।

    कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा सारी स्थिति का निरंतर मूल्यांकन और समीक्षा की जा रही है जो कि रोज़ाना बदल रही है और कोई भी फ़ैसला राज्य और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए अप्रैल के मध्य में होने वाली स्थितियों के संदर्भ में लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि पंजाब में महामारी अभी तक नियंत्रण में है, परन्तु लगातार बदलते हालातों को देखते हुए इस समय भविष्य के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता, उन्होंने आगे कहा कि कर्फ्यू ख़त्म करने या आंशिक तौर पर ख़त्म करने सम्बन्धी फ़ैसला लेने से पहले सभी कारकों को ध्यान में रखा जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हम न सिर्फ पंजाब, बल्कि पूरे देश की स्थिति पर गहराई से विचार कर रहे हैं। हम अन्य देशों की इस महामारी सम्बन्धी स्थिति का भी ध्यान रख रहे हैं जिससे हम उनके अनुभवों को जानकर उनके मुताबिक काम कर सकें।’’

    उन्होंने कहा कि भारत द्वारा अपनाई गई नीति ने बहुत मदद की, हालाँकि विकसित देशों की अपेक्षा हालात बहुत बेहतर थे, परन्तु इससे संतुष्ट नहीं हुआ जा सकता क्योंकि अगले आने वाले कुछ दिन मुश्किलों भरे हो सकते हैं, सो इन हालातों के मद्देनजऱ ही आगे फ़ैसला लिया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि इस समय लोगों की जान बचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता है और लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए ही फ़ैसला लिया जाएगा क्योंकि अभी कहा नहीं जा सकता कि आने वाले दिनों में राज्य में महामारी का रूप कैसा होगा।

    जि़क्रयोग्य है कि प्रधानमंत्री ने 21 दिनों के देशव्यापी तालाबन्दी का ऐलान करने से एक दिन पहले ही पंजाब सरकार ने 23 मार्च को राज्य भर में कर्फ्यू लागू कर दिया था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.