प्रसिद्ध लेखक निन्दर घुग्यानवी ‘कमलावती भास्कर पुरुस्कार-2019’ से सम्मानित
मार्कफैड और संवाद साहित्य मंच चंडीगढ़ द्वारा समागम का आयोजन
चंडीगढ़। ‘लेखक और बुद्धिजीवी समाज के अभिन्न अंग होते हैं जो अपनी साहित्यक रचनाओं में विभिन्न मानवीय मनोभावों को पेश करते हैं और उनको समाज का अक्स भी माना जाता है।’
इन विचारों का खुलासा मार्कफैड के एम.डी. श्री वरुण रूजम द्वारा प्रसिद्ध लेखक और साहित्यकार श्री निन्दर घुग्यानवी को मार्कफैड भवन में ‘कमलावती भास्कर पुरुस्कार -2019’ से सम्मानित करने के अवसर पर किया। श्री निन्दर घुग्यानवी की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि श्री निन्दर घुग्यानवी ने साहित्य, कला, संगीत और सभ्याचार को समर्पित 50 से अधिक पुस्तकें लिखीं और उनको साहित्यक क्षेत्र का पितामाह माना जाता है। वह लेखक को सम्मानित करने के लिए मार्कफैड और संवाद साहित्य मंच द्वारा आयोजित किये गए समागम के अवसर पर संबोधन कर रहे थे।
अपने संबोधन में श्री निन्दर घुग्यानवी ने कहा कि उन्होंने हमेशा ही आम लोगों की दशा को दिखाने का यत्न किया और साथ ही पंजाब की पुरानी परंपराओं और सभ्याचार को भी उभारा।
इस अवसर पर अन्यों के अलावा मार्कफैड के सीनियर अधिकारी और संवाद साहित्य मंच के प्रधान श्री प्रेम विज और सचिव श्री सुभाष भास्कर सहित प्रसिद्ध पत्रकार श्री त्रिलोचन सिंह भी मौजूद थे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19