नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ):- इनरव्हील क्लब नाहन सामाजिक सरोकारों के पायदान पर लगातार उन्नति के शिखर पर चढ़ा है। क्लब की गतिविधियां पर्यावरण, संपूर्ण स्वच्छता, समाज के पिछड़े वर्ग के उत्थान को लेकर आर्थिक मदद आदि बहुत से ऐसे कार्य किया जा रहे हैं जिनकी जमकर प्रशंसा भी होती है। आज सोमवार को इनरव्हील क्लब की सदस्यों के द्वारा वाला राऊंड स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला के बच्चों को हाइजीन कीट बांटी गई।इस मौके पर सोनीका जैन, राखी अग्रवाल, रचना गुप्ता, अलका गुप्ता सुनैना अग्रवाल,मीनाक्षी बंसल आदि के द्वारा स्कूल के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया गया। बच्चों के डेंटल केयर के साथ-साथ उन्हें टूथ ब्रश टूथपेस्ट साबुन तेल आदि भी बांटा गया। इस दौरान क्लब के द्वारा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय आने वाले बच्चों को क्लब के द्वारा सम्मानित भी किया गया। वहीं स्कूल की मुख्य अध्यापिका विद्या देवी ने क्लब की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए विद्यालय में करवाए गए सामाजिक सरोकार के लिए आभार भी व्यक्त किया। क्लब की महिला सदस्यों के द्वारा बच्चों के साथ बिताए गए पलों को कैमरे में भी कैद किया गया।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
