Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश

    By Himachal VartaApril 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। जय राम ठाकुर ने प्रदेश में दिल्ली की निजामुद्दीन तबलीगी जमात के कोरोना वायरस के लक्षणों वाले व्यक्तियों का पता लगाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इन जमातियों के नजदीकी लोगों का भी पता लगाया जाए, जिनके कारण देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं।

    मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए खुले बाजारों में आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम के डिपो में बफर स्टाॅक सुनिश्चित करवाने के प्रयास भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जमाखोरी और मुनाफाखोरी को रोकने तथा दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने पर बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को अन्य राज्यों से आवश्यक वस्तुएं तथा अन्य सामग्री लाने वाले वाहनों और चालकों व परिचालकों को प्रदेश की सीमा पर सेनेटाइज करने के भी निर्देश दिए।

    जय राम ठाकुर ने अधिकारियों को फसल कटाई का समय होने के दृष्टिगत कफ्र्यू के दौरान किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्हाेंने कहा कि इस संबंध में एक ऐसी प्रणाली बनाई जानी चाहिए, जिससे कि किसानों को समस्या न आए। उन्होंने कहा कि फसल कटाई के दौरान किसानों को सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों तथा बागवानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बागवानी विभाग को बागवानों को घरद्वार के समीप अथवा गांव के आधार पर कीटनाशक, खाद तथा पौधों के संरक्षण की अन्य सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक्टिव केस फाईंडिंग अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर 50 लाख से अधिक व्यक्तियों की स्वास्थ्य जानकारी प्राप्त की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को इस अभियान के दलों को सुरक्षा उपकरण, मास्क तथा दस्ताने प्रदान करने के निर्देश दिए ताकि वे बिना किसी डर के अपना दायित्व प्रभावी रूप से निभा सकें। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दृष्टिगत तैनात पुलिस कर्मियों तथा अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण प्रदान करने पर भी बल दिया।

    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब तक कोरोना वायरस के दृष्टिगत 4855 व्यक्तियों को निगरानी में रखा गया है, जिसमें से 2387 व्यक्तियों ने 28 दिनों की निगरानी अवधि पूर्ण कर ली है। उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 के लिए 128 व्यक्तियों की जांच की गई, जिसमें से 102 सैंपल नेगिटिव पाए गए तथा 26 सैंपलों की रिपोर्ट अभी बाकी है।

    अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस के लिए अभी तक 662 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 609 व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगटिव पाई गई है तथा 27 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई है, जिसमें से दो व्यक्तियों को नेगेटिव पाये जाने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त चार व्यक्ति प्रदेश से बाहर उपचाराधीन है तथा एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष 20 व्यक्ति प्रदेश के अस्पतालों में उपचाराधीन है।

    मुख्य सचिव अनिल खाची, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव रजनीश तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन भी बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.