नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2023 के लिए पात्र मेधावी बच्चे 31 अगस्त 2023 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यह नामांकन ऑनलाइन माध्यम से किये जायेंगे। चयनित मेधावी बच्चों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में पुरस्कृत किया जायेगा।
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2023 के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नामांकन आमंत्रित किये गये हैं। इस पुरस्कार के तहत 5 साल से 18 साल तक की आयु वर्ग के असाधारण उपलब्धियां हासिल करने वाले मेधावी बच्चे 6 श्रेणियों में नामांकन दाखिल कर सकते हैं। इन 6 श्रेणियों में खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार (इनोवेशन) शामिल हैं।
सुमित खिमटा ने जिला के सभी पात्र बच्चों से प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2023 के लिए अपने-अपने नामांकन ऑनलाईन माध्यम से वैबसाईट http://www.awards.gov.in पर 31 अगस्त 2023 तक करने के लिए आग्रह किया है।
Breakng
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
- सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
Thursday, June 18
