मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) कुल्लू-मंडी नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के पास अस्थायी लिंक बारिश के कारण बंद हो गया है। करीब 600 वाहन कैंची मोड़ से लेकर जोगनी माता मंदिर तक फंस चुके हैं। इसी प्रकार दूसरी तरफ पंडोह, 9 मील तथा 4 मील में करीब 700 वाहन कुल्लू जाने के लिए रुके हुए हैं। सडक़ खुलने की कोई निश्चित समय सीमा नहीं दी जा सकती, जो कि मौसम पर निर्भर करता है। अभी कुल्लू से मंडी जाने वाले वाहनों के लिए बजौरा से कमांद को ट्रैफिक छोड़ा जा रहा है औट तथा कैंची मोड़, जोगनी माता मंदिर तक फंसे वाहनों,लाइट मोटर वाहन चालकों से गुजारिश है कि वह बजौरा से कमांद होते हुए मंडी को निकल जाएं, वहीं पंडोह से मंडी तक नेशनल हाईवे की मेंटेनेंस के चलते सडक़ रोजाना 11 से 2 बजे यानी तीन घंटे बंद रहेगी। यह जानकारी एएसपी मंडी सागर चंद्र ने दी।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Monday, October 5
