Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»बरसात में भी कनेच गांव के लोग तरस रहे बूंद बूंद पानी को
    सिरमौर

    बरसात में भी कनेच गांव के लोग तरस रहे बूंद बूंद पानी को

    By Himachal VartaAugust 22, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-  बरसात में झमाझम बारिश होने के बावजूद भी टिक्कर पंचायत के गांव कनेच के लोग पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं । लोगों द्वारा बारिश को पानी एकत्रित करके पीने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। पानी समस्या से जूझ रहे कनेच के लोग विभाग की कार्यशैली से खफा है ।
    बता दें कि करीब चार वर्ष पूर्व  51 लाख से निर्मित कनेच-बडगला उठाऊ पेयजल योजना का पूर्व सिंचाईं मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा लोकापर्ण किया गया था ।  कनेच निवासी अमित तोमर, देसराज, सुरेश कुमार, कपिल, तुन्ना सहित अनेक लोगों ने बताया कि बीते तीन महीने से इस योजना में पानी नहीं आ रहा है जिससे गंभीर पेयजल समस्या उत्पन्न हो गई  है। इसके अलावा कनेच में विभाग द्वारा स्थापित हैंडपंप भी काफी अरसे से खराब पड़ा है जिसकी बीते छः मास से  विभाग द्वारा मुरम्मत भी नहीं करवाई गई है । बताया कि जब गिरि नदी से पानी लिफ्ट नहीं होता है उस समय लोग इस हैंडपंप से पानी भरते हैं ।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि अनेकों बार जल शक्ति विभाग के कार्यालय राजगढ़ में पानी की समस्या बारे गुहार लगाई जा चुकी है परंतु किसी भी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते स्थानीय लोगों ने  मजबूरन सीएम और  जल शक्ति मंत्री से मिलने की ठान ली  हैं । गौर रहे  कि जब इस योजना का उद्घाटन हुआ था उस दौरान भी अधूरी योजना का  आनन फानन में विभाग द्वारा उद्घाटन करवा दिया था जिसके चलते उदघाटन के काफी महीनो बाद तक  लोगों को पानी उपलब्ध नहीं हुआ था । लोगों ने सरकार से इस योजना को शीघ्र दुबारा चालू करने तथा हैंडपंप की तुरंत मुरम्मत करवाने की सरकार से मांग की है ।
    सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग राजगढ़ बीके कौंडल ने बताया कि गिरिनदी में गाद आने के कारण पानी की सप्ताई बंद कर दी गई थी जिसे शीघ्र आरंभ किया जाएगा । इसके अतिरिक्त हैंडपंप की मुरम्मत के लिए तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया जाएगा ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.