Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत नागरिक बरतें सावधानियां-सुमित खिमटा
    सिरमौर

    मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा चेतावनी के दृष्टिगत नागरिक बरतें सावधानियां-सुमित खिमटा

    By Himachal VartaAugust 23, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा )   उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिनों विशेषकर 22 अगस्त से 24 अगस्त 2023 के दौरान ऑरेंज अलर्ट और अगले 2 दिन यानि 25 अगस्त और 26 अगस्त 2023 के दौरान येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है।
    उन्होंने कहा कि मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के मद्देनजर सभी नागरिकों को परामर्श दिया जाता है कि, नदी-नालों खासकर उफनते हुए नदी नालों को पार ना करें क्योंकि बारिश के कारण सभी नदी नालों में पानी का बहाव तेज हो जाता है जिससे जान को खतरा हो सकता है। इसके अतिरिक्त भारी बारिश से गिरी नदी, यमुना, नदी, टोंस नदी, जलाल नदी, मारकंडा नदी एवं अन्य खंडों एवं नालों में पानी का जलस्तर भी बढ़ जाता है। इसलिए आम जनमानस को सूचित किया गया है कि इन नदी नालों के पास ना जाएं और पहाड़ी क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें और बिना किसी कारण ऐसे क्षेत्रों के समीप जाने से परहेज करें व किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।
    सुमित खिमटा ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों एवं नागरिकों से अनुरोध किया है कि सभी मिलकर भारी बारिश सम्बन्धी चेतावनी संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा की घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन संचालन केंद्र सिरमौर स्थित नाहन के दूरभाष नंबर 70187-09700, 01702-226405 के अलावा टॉल फ्री नम्बनर 1077 नंबर पर सूचना दी जा सकती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.