मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) मंडी के टाउन हाल में मंगलवार को आयोजित कार्यशाला में स्ट्रीट वेंडर्स को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में 75 स्ट्रीट वेंडर्स ने भाग लिया। अग्रणी जिला अधिकारी मंडी संजय कुमार ने पीएम स्वनिधि स्कीम के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा डिजिटल ट्रांसक्शन से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया ।उन्होंने बताया कि 01 जून, 2020 को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना शुरू की। इस योजना का उद्देश्य स्ट्रीट वेंडरों को कोविड-19 महामारी में बुरी तरह प्रभावित हो चुके उनके व्यवसायों को फिर से शुरू करने के लिए बिना किसी गारंटी के कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान करना है। इसके अंतर्गत एक वर्ष की अवधि के लिए बिना किसी गारंटी के 10,000 रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण की सुविधा प्रदान की जाती है। समय पर इस ऋण का पुनर्भुगतान करने पर 20,000 रुपये ऋण की दूसरी और 50,000 रुपए ऋण की किश्त की सुविधा प्रदान की जाती है। इस अवसर पर डिजिटल ट्रांसक्शन करने हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को प्रशंसा पत्र भी दिए गए।कार्यशाला का आयोजन अग्रणी जिला प्रबंधक और नगर निगम के सहयोग से किया गया । कार्यशाला में नगर निगम के अधिकारी विशाल चंदेल, मंडी सदर के बैंक मैनेजर, डायरेक्टर आरसेटी देवेंद्र कुमार, हरि सिंह कौंडल उपस्थित रहे।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
