मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) सुक्खू सरकार ने आपदा पीड़ितों को उपलब्ध कराई हेली सेवा, हेलीकॉप्टर से 2 गर्भवती महिलाओं को किया गया एयरलिफ्टमहिलाएं बोलीं…हमारी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए सीएम का आभारसंकटग्रस्त लोगों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण और मानवीय सहायता के एक उल्लेखनीय उदाहरण में, सरकार ने शनिवार को बाली चौकी उपमंडल के आपदाग्रस्त क्षेत्र खोलानाला की दो गर्भवती महिलाओं रेश्मा और बोलमां को एयरलिफ्ट कर जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया ।ये महिलाएं अपने परिवारों के साथ बीते कल से नगवाईं राहत शिविर में थीं।मुख्यमन्त्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश के अनुपालन में जिला प्रशासन ने शनिवार सुबह करीब 8 बजे दोनों महिलाओं को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भुन्तर एयरपोर्ट से लिफ्ट कर मंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें आवश्यक चिकित्सा देखभाल प्राप्त हो सकी। उनके पति भी उनके साथ रहे।मदद पाने पर महिलाओं ने सीएम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनकी चिंता करने, तत्परता से मदद के लिए वे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की धन्यवादी हैं।हिमाचल सरकार संकट के समय में केवल तत्काल राहत ही नहीं बल्कि समग्र दृष्टिकोण से प्रत्येक जीवन की सुरक्षा और स्वास्थ्य रक्षा पर ध्यान दे रही है।सुख की सरकार के राहत भरे कदमसंवेदनशीलता भरे स्पर्श और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से लोगों की सहायता और जन सेवा के प्रति समर्पण भाव से प्रेरित हैं ।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
