Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सीनियर साइंटिस्ट डॉ अशोक वर्मा का जेएनवी नाहन में स्वागत
    सिरमौर

    सीनियर साइंटिस्ट डॉ अशोक वर्मा का जेएनवी नाहन में स्वागत

    By Himachal VartaAugust 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके नासा में सीनियर साइंटिस्ट के पद पर तैनात डॉक्टर अशोक वर्मा आज अपने विद्यालय जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन पहुंचे। विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ और बच्चों ने उनका धूमधाम से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ इंटरेक्शन कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।
    सिरमौर जिला से ताल्लुक रखने वाले साइंटिस्ट डॉक्टर अशोक वर्मा के नाम पर क्षुद्रग्रह का नामकरण भी किया गया है। डॉ अशोक वर्मा ने बताया कि लगभग 21 वर्ष पहले उन्होंने यहां से साल 2002 में 12वीं कक्षा पास की है और इस बार वो विशेष रूप से स्कूल स्टाफ और बच्चों से मिलने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आईआईटी खड़गपुर में उनकी एक वरिष्ठ प्रोफेसर पिसी पांडे से मुलाकात हुई थी और उन्होंने नासा के बारे में विस्तृत जानकारी दी जिससे नासा के प्रति उनके मन में जिज्ञासा पैदा हुई। इसके बाद चंद्रयान-1 में रिसर्च करने का भी उन्हें मौका मिला और जिज्ञासा बढ़ती रही। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच स्पेस एजेंसी से PHD की और यूनाइटेड स्टेट्स में यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया में 8 साल तक बतौर साइंटिस्ट काम किया। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले उन्होंने नासा गाडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में बतौर फ्लाइट डायनेमिक इंजीनियर ज्वाइन किया और वर्तमान में बतौर वहां मिशन स्पेशलिस्ट के तौर पर कार्य कर रहे हैं।
    जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आज साइंटिस्ट डॉ अशोक वर्मा ने बच्चों के साथ इंटरेक्शन की जिसमें उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से अपील की है कि बच्चे अपना लक्ष्य निर्धारित करें और निश्चित तौर पर वह एक दिन अपने लक्ष्य तक पहुंचेगे। उन्होंने बच्चों को आश्वासन देते हुए कहा कि कभी भी बच्चों को उनकी गाइडेंस की आवश्यकता पड़ती है तो वह हमेशा मदद के लिए तैयार है।
    वहीं स्कूल प्रधानाचार्य एसके तिवारी ने कहा कि स्कूल के लिए गर्व की बात है कि डॉ अशोक वर्मा इस विद्यालय से पढ़कर इस मुकाम पर पहुंचे है। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चे निश्चित रूप से इनसे प्रेरणा लेंगे और अपने लक्ष्य को निर्धारित करेंगे। उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालय एक ऐसा संस्थान है जहां से बच्चे हर क्षेत्र में पहुंचे हैं संस्थान व देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.