Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास नितांत आवश्यक
    सोलन

    बालिका सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास नितांत आवश्यक

    By Himachal VartaAugust 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि समाज में बालिकाओं की सुरक्षा, उनके सम्मानजनक जीवनयापन एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयासों की नितांत आवश्यकता है तभी वे पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बेहतर समाज निर्माण में सहायक हो सकती हैं। मनमोहन शर्मा आज यहां सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आयोजित महिला एवं बाल विकास ज़िला स्तरीय सतर्कता समिति बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।मनमोहन शर्मा ने कहा कि आज बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही हैं। खेलकूद, राजनीति, सेना सहित विभिन्न क्षेत्रों में बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने सामाजिक गतिविधियों एवं विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उन्हें सशक्त व सक्षम बनाने के लिए प्रभावशाली योजनाएं आरम्भ की हैं। इस दिशा में सखी वन स्टाॅप सेंटर, बेटी है अनमोल योजना तथा शगुन योजना लक्षित वर्गों का सशक्त सम्बल बन कर उभरी है।उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने तथा उन्हें आपातकालीन स्थिति में तुरंत सहायता के लिए गुड़िया हेल्पलाइन-1515 आरम्भ की गई है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बटन ऐप शुरू की गई है जिसके माध्यम से महिलाओं को संकट की घड़ी में लाल बटन दबाकर तुरंत पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है।ज़िला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस राजेंद्र नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए किशोरियों तथा महिलाओं के उत्थान के लिए विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे बैठक में विस्तृत जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राजन उप्पल, ज़िला आयुर्वेदा अधिकारी डाॅ. प्रवीण शर्मा, ज़िला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा, ज़िला के समेकित बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थी।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.