Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»मगनरेगा कामगारों को मेहनताना देने के लिए 92 करोड़ रुपए की बकाया राशि की अदायगी की-तृप्त बाजवा
    पंजाब

    मगनरेगा कामगारों को मेहनताना देने के लिए 92 करोड़ रुपए की बकाया राशि की अदायगी की-तृप्त बाजवा

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    ‘एक लाख छत्तीस हज़ार कामगारों को सात अप्रैल तक का बनता मेहनताना दिया गया’
    ‘फंडों की कोई कमी नहीं, मगनरेगा कामगारों को हर पंद्रह दिनों के बाद की जाएगी अदायगी’
    ‘ज़िला परिषदों और पंचायत कमेटियों के मुलाज़िमों के बकाया वेतन और पैंशनें भी अदा किए’
    चंडीगढ़। पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत काम करने वाले राज्य के एक लाख छत्तीस हज़ार कामगारों को सात अप्रैल तक का बनता सारा मेहनताना की 92 करोड़ रुपए की राशि कल उनके बैंक खातों में डाल दी गई है जिससे इस संकट के दौर में उनको अपना घर चलाने में मदद मिल सके।
    ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के मंत्री तृप्त राजिन्दर सिंह बाजवा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा पिछले दिनों किए गए यत्नों के स्वरूप केंद्र सरकार से इस स्कीम के अंतर्गत 226 करोड़ रुपए हासिल किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस रकम को हासिल करने से विभाग पिछली अदायगियाँ करने के साथ-साथ आने वाले चार महीनों में मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत काम करने वाले कामगारों को उनके मेहनताने समय पर देने में समर्थ हो गया है।
    श्री बाजवा ने कहा कि उन्होंने विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट हिदायतें दीं हैं कि मगनरेगा स्कीम, इस संकट के समय में गरीब वर्ग को बहुत बड़ी राहत दे सकती है, इसलिए इस स्कीम के अंतर्गत अधिक से अधिक कामगारों को अधिक से अधिक काम दिया जाये। उन्होंने बताया कि विभाग को यह भी यकीनी बनाने के लिए कहा गया है कि मगनरेगा कामगारों को हर 15 दिनों के बाद बिना देरी के मेहनताना मिलता रहे।
    यहाँ यह वर्णनयोग्य है कि मगनरेगा स्कीम के अंतर्गत राज्य में कुल 28.23 लाख कामगार रजिस्टर्ड हैं जिनको साल में एक सौ दिन का रोज़गार मुहैया करवाया जा सकता है। इनमें से 28.23 लाख कामगार इस स्कीम में सक्रिय हैं। पंजाब में मगनरेगा कामगारों को मेहनताना इस अप्रैल महीने से बढ़ाकर 263 रुपए हो गया है।
    पंचायत मंत्री ने यह भी बताया कि विभाग ने कल ज़िला परिषदों और पंचायत कमेटियों के मुलाज़िमों को पिछले साल अक्तूबर से लेकर इस साल के मार्च महीने तक के वेतनों की अदायगी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ज़िला परिषदों और पंचायत कमेटियों के सेवामुक्त मुलाज़िमों की फरवरी और मार्च महीने की बकाया पैंशनें भी अदा कर दीं गईं हैं। श्री बाजवा ने भरोसा दिया कि अब से मुलाज़िमों को वेतनों और पैंशनों की अदायगी समय पर होती रहेगी।
    पंचायत मंत्री ने विभाग के अधिकारियों और मुलाज़िमों द्वारा पंजाब सरकार की तरफ से कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ी जा रही जंग में अगली कतार में रह कर दिए जा रहे योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ग्रामीण इलाकों में चलाईं जा रही स्वास्थ्य संस्थाओं के डाॅक्टर और पैरा-मैडीकल स्टाफ, स्वास्थ्य विभाग के साथ कंधेे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.