Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए शुरू की गई साइको-सोशल हेल्पलाइन 1075 पर स्वयंसेवकों की अतिउत्साहजनक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है
    हरियाणा

    कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए शुरू की गई साइको-सोशल हेल्पलाइन 1075 पर स्वयंसेवकों की अतिउत्साहजनक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है

    By Himachal VartaApril 10, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ। कोरोना वायरस प्रभावितों के लिए शुरू की गई साइको-सोशल हेल्पलाइन 1075 पर स्वयंसेवकों की अतिउत्साहजनक प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही है और लॉकडाउन से प्रभावित व्यक्तियों की मनोवैज्ञानिक परामर्श के लिए अपनी सेवाएं देने के इच्छुक स्वयंसेवकों से अभूतपूर्व और जबरदस्त प्रतिक्रियाएं मिलने के साथ-साथ अब तक 110 से अधिक स्वयंसेवकों ने कोरोनोवायरस प्रभावित लोगों की टेली-काउंसलिंग के लिए अपनी सेवाओं की पेशकश की है।
    इस संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में पहली बार स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई पहल के तहत इस हेल्पलाइन की घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजीव अरोड़ा के प्रयासों से कोरोनो वायरस महामारी से प्रभावित व्यक्तियों को स्वास्थ्य संबंधी व मनोचिकित्सा संबंधी सहायता देने के उद्देश्य से यह हैल्पलाईन शुरू की गई है।
    उन्होंने बताया कि इसके अलावा, पूरे राज्य में राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों के बीच तनाव और चिंता को कम करने में मदद करने के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जैसे विभिन्न विभागों के परामर्शदाताओं की टीम परामर्श और अन्य मनोचिकित्सा सहायता गतिविधियों को दैनिक आधार पर अंजाम दे रही हैं।
    प्रवक्ता ने बताया कि तथ्य यह भी है कि इतने सारे स्वयंसेवकों ने इस संकट के समय में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए कदम उठाया है, निश्चित रूप से मनुष्य के सहज अच्छे स्वभाव का संकेत है, जो जरूरत के समय में एक-दूसरे की मदद करते हैं और स्वास्थ्य और अन्य श्रमिकों के मनोबल को बढ़ाते हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा है कि इस खतरे से निपटने में कोई कसर न छोड़े।
    उन्होंने बताया कि वायरस के प्रसार को रोकने के लिए किए गए उपायों के तहत विभाग ने मानसिक स्वास्थ्य पेशेवरों की एक अलग सेल स्थापित की है, जिनसे हेल्पलाइन नंबर 1075 पर डायल करके संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में, आज स्वास्थ्य विभाग में एक बैठक आयोजित की गई जहां दो छात्रों, सुश्री उज्ज्वला और सुश्री श्रेया ने जॉन हॉपकिंस रैपिड मॉडल पर मनोवैज्ञानिक प्राथमिक चिकित्सा पर एक प्रस्तुति दी। इस बैठक में सभी परामर्शदाता और नैदानिक मनोवैज्ञानिक उपस्थित थे। उन्हें कोविड-19 स्थिति पर संवेदी बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 1075 के लिए स्वयंसेवक बनने के लिए प्रेरित किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि परामर्श और चिकित्सा का लक्ष्य न केवल लोगों को संकट के क्षण में मदद करेगा बल्कि उन्हें इससे आगे बढऩे के लिए सीखने में मदद भी करेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.