Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 4
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नोर»राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधकों के साथ स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता की
    किन्नोर

    राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने विभिन्न परियोजनाओं के प्रबंधकों के साथ स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता की

    By Himachal VartaSeptember 4, 2023
    Facebook WhatsApp
    किन्नौर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )  राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के आई.टी.डी.पी. भवन में करच्छम वांगतु जल विद्युत परियोजना प्रबंधन के प्रबंधकों के साथ स्थानीय क्षेत्र विकास समिति की विशेष बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान परियोजना के कार्यों की समीक्षा ली तथा अधिकारियों को परियोजना के तहत होने वाले कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
    बैठक में अवगत करवाया गया की एल.ए.डी.एफ की कुल देय राशि 34 करोड़ 95 लाख रुपये है व बयाज राशि 72 करोड़ 57 लाख रुपये है जो कुल 107 करोड़ 52 लाख रुपये की बकाया देय राशि बनती है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने परियोजना प्रबंधक को बकाया राशि शीघ्र जमा करवाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने परियोजना प्रबंधक को परियोजना निर्माण के कारण वन संपदा एवम वन अधिकारों को हुए नुकसान व इसके एवज में प्रभावितों को समुचित मुआवजा जो न्यूनतम 500 दिन की दिहाड़ी बनता है को भी शीघ्र प्रदान करने को कहा।
    जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने जेएसडब्ल्यू अस्पताल में डॉक्टरों के रिक्त पदों को भरने के निर्देश भी दिए और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए उचित विज्ञापन निकालने को कहा। उन्होंने परियोजना द्वारा बांध से छोड़े जाने वाले पानी को भी नियमित रूप से छोड़ने और एक साथ न छोड़े जाने के निर्देश दिए ताकि निचले क्षेत्रों में नुकसान न हो और चेक डैम बनाने के भी निर्देश दिए।
    इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, जे.एस.डब्लयू परियोजना प्रबंधन के अधिकारी, विभिन्न पंचायत जनप्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
    • भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
    • हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
    • उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.