Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaSeptember 5, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) रंजना शर्मा   उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत परिवहन, पुलिस और सम्बन्धित विभागों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की संख्या में भी लगातार इजाफा होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत हमें गंभीरता से तीन बिंदुआंे पर कार्य करने की आवश्यकता है जिसमें वाहन चालकों में जागरूकता, वाहनों के लिए पार्किंग इत्यादि की सुविधा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई शामिल है।
    उपायुक्त सुमित खिमटा आज मंगलवार को नाहन में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
    सुमित खिमटा ने जिला का रोड़ सेफटी प्लाने बनाने के साथ ही नाहन शहर के लिए भी रोड सेफटी प्लान बनाने के लिए नगर परिषद को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद, लोक निर्माण विभाग और पुलिस के साथ मिलकर नाहन शहर के लिए रोड सेफटी प्लाान तैयार करे। उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थलों सहित कैंट स्कूल नाहन के समीप चौक पर वाहनों के अनावश्यक पार्किंग पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाये।
    उपायुक्त ने कहा कि जिला की प्रमुख सड़कों विशेषकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर ओपरस्पीड रोकने के लिए आवश्यक पग उठाये जायें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए मुख्य मार्ग पर साईन बोर्ड लगाकर स्पीड लिमिट तथा आपातकालीन चिकित्सा सेवा के दूरभाष नम्बरों की जानकारी दी जाये। उन्होंने कहा कि कालाअंब से पांवटा साहिब का क्षेत्र सड़क सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत गंभीर है क्योंकि यहां पर औद्योगिक क्षेत्र होने के साथ ही स्कूलों की काफी संख्या है, इस लिए यहां पर सड़क सुरक्षा उपाय बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड को रोकने तथा दुर्घटना से बचाव के लिए मुख्य मार्ग पर जहां भी जरूरी हो सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें।
    सुमित खिमटा ने अंडर ऐज ड्राईविंग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि यह बहुत ही खतरनाक और जानलेवा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को जागरूकता के साथ साथ दोषियों के खिलाफ नियुमानुसार कार्रवाई करवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानवीय जीवन की सुरक्षा को देखते हुए यातायात नियमों को कठोरता से पालना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदूषण सम्बन्धी नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करें और नियमानुसार चालान किये जायें।
    उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जिला में विभिन्न सड़कों में 566 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गए हैं। इसी प्रकार राष्ट्रीय उच्च मार्ग द्वारा जिला में 17 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये गऐ हैं।
    उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत रोड़ सेफटी कल्ब और कॉलेजों के एनएसएस के सदस्यों के साथ अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों के लिए फर्स्ट ऐड और दुर्घटना के समय पीड़ित की किस प्रकार सहायता की जायेे इस सम्बन्ध में प्रशिक्षण शिविर लगाने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इस प्रकार के प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण के आयोजन का लाभ हमें आपदा के समय प्रभावितों को फर्स्ट ऐड व अन्य चिकित्सीय सहयोग में हो सकता है।
    सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने बैठक का संचालन करते हुए सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित विभिन्न जानकारियों विस्तार से प्रदान की।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद संजय तोमर, रोड सेफटी क्लब के अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी.के. अग्रवाल, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग नरेन्द्र कुमार वर्मा, सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जितेन्द्र तोमर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक व अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.