Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»समाज में परस्पर मेलजोल व सद्भाव बढ़ाने में मेलों की अहम भूमिका-हर्षवर्धन चौहान
    सिरमौर

    समाज में परस्पर मेलजोल व सद्भाव बढ़ाने में मेलों की अहम भूमिका-हर्षवर्धन चौहान

    By Himachal VartaSeptember 7, 2023
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)  मेले  व त्यौहार जहां हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक है वही समाज में आपसी प्रेमभाव, सद्भाव व सौहार्द स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।   यह बात उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के नैनीधार में आयोजित लादी महोत्सव 2023 के उपलक्ष में 26 वीं खेलकूद प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए कही। उद्योग मंत्री ने कहा कि समूचे हिमाचल प्रदेश सहित सिरमौर जिला में भी इस बरसात में जान व माल की भारी क्षति हुई है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 10000 करोड़ का नुकसान बादल फटने व भूस्खलन से हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दिन रात राहत तथा बचाओ कार्यों की निगरानी की तथा अस्थाई तौर पर सड़कों, बिजली व पानी को तुरंत से बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के स्थाई निर्माण में समय लगेगा।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आपदा की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचने के लिए संवेदनशील है और मुख्यमंत्री ने आरंभ से ही स्वयं मोर्चा संभाला है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को एक मजबूत सरकार मिली है। हमारी सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनना चाहती है और इस दिशा में काम कर रही है।  उन्होंने कहा कि प्रदेश के दूरवर्ती व ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों तथा स्वास्थ्य संस्थानों में आवश्यक पदों को भरा जा रहा है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत शिलाई क्षेत्र की सड़कों के लिए 50 करोड रुपए स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि 4.50 करोड़ की पेयजल योजना का अभी शिलान्यास किया है और मेरा प्रयास विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का विकास करना है। उन्होंने कहा पिछली  सरकार ने 75000 करोड़ का कर्ज़ छोड़ा है। उन्होंने कहा कि लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पेंशन प्रदान गई है।हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह देखकर खुशी होती है कि आज के भौतिकतावाद तथा इंटरनेट के दौर में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में मेलों व त्योहारों की महता कम नहीं हुई है। बड़ी संख्या में लोग इन मेलों में आते हैं, एक दूसरे से मिलते हैं जिससे समाज में सद्भाव, संमजस्य व एकता की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से क्षेत्र की   अर्थव्यवस्था भी मजबूत होती है। लोगों को स्थानीय उत्पादन बेचने के लिए मंच मिलता है वही लोग एक जगह पर अपनी जरूरत की वस्तुओं की भी बड़े पैमाने पर खरीददारी करते हैं।     हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि मेले में अच्छे स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न भागों से आए खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का एक उपयुक्त मंच उपलब्ध हुआ। उन्होंने कहा कि खेल जीवन के लिए नितांत महत्वपूर्ण है, खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि व्यक्तित्व का भी विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए खेल आवश्यक है और जीवन में कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए। इससे युवा अपने आप को समाज में व्यापक कुरीतियों तथा अनेक प्रकार के व्यसनों से सुरक्षित रख सकते हैं। उन्होंने कहा की सूबे के अनेक खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देकर उन्हें सम्मानजनक पदों पर नियुक्तियां प्रदान कर रही है। हर्षवर्धन चौहान ने नौजवानों से अपनी ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह चिंता की बात है कि अनेकों नौजवान नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं और अपने जीवन तथा परिवार की बर्बादी का कारण बन रहे हैं। उन्होंने युवाओं को अपनी दिनचर्या व्यस्त बनाने को कहा ताकि वह जीवन में नई उपलब्धियां को हासिल कर सकें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वह अपने बच्चों की नियमित निगरानी करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.