नई दिल्ली( हिमाचल वार्ता न्यूज) भारत की अध्यक्षता में जी20 की शिखर बैठक की तैयारियों के दौरान अब तक हुईं 200 से भी अधिक बैठकों में कई नई पहलें हुई हैं और इनकी कई नई उपलब्धियां सामने आई हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत ने जी20 विदेश मंत्रियों की वार्षिक बैठक में पूरी तरह से बातचीत और स्वीकृत परिणाम दस्तावेज़ और अध्यक्ष का सारांश (एफएमएम ओडीसीएस) प्रस्तुत करने में अग्रणी स्थान हासिल किया है। जी 20 शिखर बैठक इस सप्ताहांत नई दिल्ली में होने जा रही है।सूत्रों के अनुसार जी20 विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में स्वीकृत व्यापक दस्तावेज़ में सदस्य देशों के लिए प्रासंगिक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला गया है, जिसमें बहुपक्षवाद को मजबूत करना, आतंकवाद का मुकाबला करना और स्वास्थ्य संबंधी वैश्विक चिंताओं के समाधान से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। भारत की अध्यक्षता में पहली बार गरीब और विकासशील देश के हित के विषयों को उनसे पूरी चर्चा करके व्यवस्थित ढंग से जी20 के मंच पर उठाने के लिए ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ की गई। इसमें दो दिनों तक चलने वाले दस सत्रों में 125 देशों की भागीदारी के साथ, इस ऐतिहासिक कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को विकासशील दुनिया की चिंताओं, विचारों, चुनौतियों और प्राथमिकताओं को आवाज देने के लिए एक मंच प्रदान किया।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
