शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) गाडिय़ों के लिए वीआईपी नंबर की खरीद के लिए वाहन मालिक करोड़ों रुपए की बोली लगाकर नंबर खरीद रहे है। परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिर्फ चार वीआईपी नंबर 55 लाख रुपए की कीमत में बिके है। इन चारों नंबरों में से तीन नंबरों की खरीद शिमला जिला में हुई है। इनमें दो नंबर कोटखाई आरलए और एक वीआईपी नंबर ठियोग आरएल सीरीज का खरीदा गया है। एक अन्य वीआईपी नंबर नालागढ़ आरएलए सीरीज का खरीदा गया है।ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीआईपी नंबर के लिए वाहन मालिक लाखों रुपए खर्च करने को तैयार है। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सबसे ज्यादा बोली एचपी-99-9999 नंंबर की लगी है। यह नंबर 30 लाख रुपए में खरीदा है। हालांकि इस नंबर के लिए पहले करोड़ों रुपए की फर्जी बोली लगाई गई थी। इसके बाद विभाग ने ई-ऑक्शन प्रणाली में सुधार किया था, ताकि किसी प्रकार का फर्जीवाड़ा सामने न आए। परिवहन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ई-ऑक्शन प्रणाली से परिवहन विभाग को छह करोड़ रुपए की आय प्राप्त हुई है। अभी तक परिवहन विभाग की ओर 1585 नंबरों की बिक्री ऑनलाइन माध्यम से की जाती थी ।
Breakng
- पांवटा साहिब के यमुना कुल्हाल पुल पर ट्रक से टकराई कार, तीन युवकों की मौत
- भाजपा के थौला गांव के दो परिवारों ने थामा कांग्रेस का हाथ
- हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी द्वारा स्वच्छता अभियान में ग्रामीणों को किया जागरूक
- उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला के 6 शिक्षकों को डीसी सिरमौर ने सम्मानित किया
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
Sunday, October 4
