Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर जिला में आये 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव-एल.आर. वर्मा
    सिरमौर

    सिरमौर जिला में आये 32 नए मतदान केंद्र खोलने के मामलों के प्रस्ताव-एल.आर. वर्मा

    By Himachal VartaSeptember 11, 2023
    Facebook WhatsApp
    Demo Pic
    नाहन   ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )     अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया।  उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर 2023 तक प्रस्तावनाएं  मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने,  3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुका जी में 6,पौंटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।  तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।   इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.