नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं।एल. आर. वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू की रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार पंचायत के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।उन्होंने कहा कि यद्यपि अधिकतर मामले में डेंगू के रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं रहती है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर मामलों में अप्रत्याशीत बढ़ोतरी की सम्भावना को देखते अस्पतालों में अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में फागिंग के कार्यों को एक दिन में दो बार सुनिश्चित बनाया जाए, इसके अलावा पानी की निकासी को सही बनाया जाए ताकि गंदी नालियों में डेंगू ना पनप सके।अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य पंचायती राज शिक्षा विभाग को मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा।उन्होंने कहा की कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉगिंग का कार्य किया जाना चाहिए।जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद सांगल ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति व संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
