काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) पठानकोट मंडी राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर भाली के समीप मोड़ पर लकड़ी से भरा ट्रक पलट गया, लेकिन भगवान शुक्र रहा कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई। जानकारी अनुसार ट्रक गुजरात से लकड़ी लेकर कांगड़ा की ओर जा रहा था कि भाली में तीखे मोड़ पर आवारा पशु के आ जाने से ब्रेक लगाने पर ट्रक बैक हो गया तथा पलट गया, वहीं हाइवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। सडक़ में ट्रक के गिरने से ट्रैफिक वन-वे कर दी गई है। बड़े-बड़े मालवाहक ट्रकों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। बुद्धिजीवी वर्ग ने बताया कि प्रतिदिन बेसहारा पशुओं से कोई न कोई हादसा देखने को मिलता है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
