नाहन, ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाली 15वीं किश्त जो कि अक्टूबर 2023 में दी जानी प्रस्तावित है, केवल उन्हीं पात्र किसानों को दी जाएगी जिनके ईकेवाईसी, भू-आलेखों का सत्यापन (लैंड सीडिंग) व आधार सीडिंग बैंक अकाउंट के साथ पूरे हो जायेंगे।
उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग का कार्य क्रमशः 91 प्रतिशत, 99 प्रतिशत व 92 प्रतिशत ही पूर्ण हुआ जिसे अनिवार्य रूप से शत प्रतिशत किये जाने की आवश्यकता है।
सुमित खिमटा ने कहा कि ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार सीडिंग के कार्य को शतप्रतिशत पूरा करने के लिए 18 सितम्बर से 22 सितंबर 2023 तक पंचायत व पटवार सर्किल स्तर पर विशेष शिविर लगाये जा रहे हैं। ईकेवाईसी का कार्य लाभार्थी स्वयं भी पीएम किसान पोर्टल पर जाकर कर सकते हैं। इसके अलावा आधार सीडिंग का कार्य लाभार्थी अपनी बैंक शाखा में जाकर भी करवा सकते हैं।
उपायुक्त ने जिला के सभी पात्र किसानों का आह्वान किया है कि सभी किसान निर्धारित तिथि और स्थल पर उपस्थित होकर ईकेवाईसी, लैंड सीडिंग व आधार सीडिंग के कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की आगामी 15वीं किश्त की राशि का लाभ उठाया जा सके।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
