Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नरेन्द्र मोदी के आहवान पर मास्क बनाने के कार्य को भाजपा दे रही है सर्वोच्च प्राथमिकता
    हिमाचल प्रदेश

    नरेन्द्र मोदी के आहवान पर मास्क बनाने के कार्य को भाजपा दे रही है सर्वोच्च प्राथमिकता

    By Himachal VartaApril 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    भाजपा द्वारा अभी तक हिमाचल प्रदेश में 3.37 लाख से अधिक मास्क का वितरण
    डा. बिन्दल ने माता बालासुन्दरी आईटीआई में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सिलाई के कार्य को प्रारम्भ कराया
    नाहन/सोलन/शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आहवान पर हिमाचल प्रदेश में कपड़े का मास्क बनाने और जरूरतमंदों को इसके वितरण का कार्य प्राथमिकता और तीव्र गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में मास्क बनाने का कार्य महिला मोर्चा के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी प्रदेश में करीब 3,37,995 लाख मास्क बनाकर इनका जरूरतमंद लोगों को वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में बनाए जा रहे मास्क और जरूरतमंदों को इसके वितरण के मॉडल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नडडा ने प्रशंसा की है और अन्य राज्यों को हिमाचल से प्ररेणा लेने के लिए कहा है।
    डा. राजीव बिन्दल ने बताया कि हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में महिला मोर्चा द्वारा स्थानीय लोगों को मास्क बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की सदस्य डिजिटल माध्यम से मास्क बनाने के बारे में महिलाओं को जानकारी प्रदान कर रही हैं। डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चल रहे संकट के दृष्टिगत वर्तमान में लॉक डाउन और कफर्यू के बाद अगले 2 माह तक मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा, इस लिए घर-घर में मास्क बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
    डा. बिन्दल ने आज माता बालासुंन्दरी आईटीआई, नाहन में चैरिटी आधार पर बनाए जा रहे मास्क सेंटर का दौरा किया और मास्क बनाने वाली महिलाओं का हौंसला बढ़ाया। उन्होंने आईटीआई के निदेशक अरूण भाटिया द्वारा इस सामाजिक योगदान के लिए आभार जताया। डा. बिन्दल ने मास्क बनाने के कार्य में लगी महिलाओं के कार्य की तारीफ करते हुए कहा कि उनका यह कार्य सबके लिए प्ररेणा स्रोत बनेगा।
    इससे पूर्व, डा. राजीव बिन्दल ने आज माता बालासुन्दरी मंदिर त्रिलोकपुर में सामुदायिक रसोई से झुग्गी-झौंपड़ी वालों के लिए पका हुआ भोजन भी रवाना किया। डा. बिन्दल ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य सरकारी स्तर के अलावा भाजपा संगठन, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं और मंदिर ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोये इस दृष्टि से ग्रास रूट तक रिपोर्ट प्राप्त कर भोजन उपलब्ध करवाने का कार्य गंभीरतापूर्व किया जा रहा है। समस्त समाजिक संगठन जो अन्नदान के पुण्य कार्य में समर्पित भाव से लगे हैं उन्हें डा. बिन्दल ने नमन किया व आभार व्यक्त किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन में ओबीसी को लेकर जनगणना 2026 में अलग कॉलम की उठी मांग, डीसी को सौंपा ज्ञापन
    • युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
    • ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
    • आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.