काँगड़ा ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अ0जा0), 8-फतेहपुर, 9-जवाली, 10-देहरा, 11-जसवाँ प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अ0जा0), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-काँगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अ0जा0) के मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में दिनांक 2 सितम्बर, 2023 से 8 सितम्बर, 2023 तक मांगे गए सुझावों, दावों और आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के अनुसार जिला कांगड़ा में 17 प्रस्ताव नये मतदान केन्द्र खोलने, 4 प्रस्ताव अनुभाग परिवर्तन करने और 24 प्रस्ताव मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन हेतु प्राप्त हुये जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हि0 प्र0, शिमला को भेजा जा रहा है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
