Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 24
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जिला में 97 प्रतिशत पात्र लोगों के बन गये हैं आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड -सुमित खिमटा
    सिरमौर

    जिला में 97 प्रतिशत पात्र लोगों के बन गये हैं आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड -सुमित खिमटा

    By Himachal VartaSeptember 15, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़   (एसपी जैरथ)  उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि ‘‘आयुष्मान भव अभियान’’ का शुभारंभ पूरे देश में 13 सितम्बर 2023 को हो गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की तर्ज पर सिरमौर जिला में यह अभियान से 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर 2023 तक चलाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करने तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।
    उपायुक्त सुमित खिमटा शुक्रवार को नाहन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भव अभियान के तहत आयोजित प्रेस वार्ता के अवसर पर बोल रहे थे।
    सुमित खिमटा ने बताया कि यह अभियान मूल रूप से तीन चरणों में चलाया जा रहा है, जिसमंे पहले चरण में आयुष्मान आपके द्वार 3.0, दूसरा चरण आयुष्मान स्वास्थ्य मेला तथा तीसरा चरण आयुष्मान सभा प्रमुख भाग होंगे। उन्होंने बताया कि आयुष्मान आपके द्वार में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत पात्र लाभार्थी जिनके आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं उनके आयुष्मान कार्ड बनाना तथा ई-केवाईसी का कार्य किया जाएगा।
    उपायुक्त ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत सिरमौर जिला में 97 प्रतिशत पात्र परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जा चुके है और आयुषमान भव अभियान के तहत शेष पात्र लोगों के कार्ड भी बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आपके द्वारा कार्यक्रम के तहत पात्र व्यक्ति स्वयं भी ऑनलाईन माध्यम से अपने आयुषमान कार्ड का पंजीकरण कर सकता है।
    उन्होंने बताया कि आयुष्मान स्वास्थ्य मेला में सभी हैल्थ वैलनैंस सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, स्वास्थ्य उप केंद्रों में प्रत्येक शनिवार को सप्ताहिक मेले का आसिरमौर योजन किया जाएगा जिसमें सीएचओ, मेडिकल अधिकारियों द्वारा लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
    सुमित खिमटा ने कहा कि 18 सितम्बर से 22 सितम्बर तक आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्करस, स्वास्थ्य वर्करस द्वारा घर-घर जाकर जांच सूची द्वारा बीपी, शुगर, टीबी, कुष्ठ रोगोें के बारे में जानकारी दी जाएगी। उसके उपरांत उन्हें स्वास्थ्य मेले में जांच के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों के स्वास्थ्य जांच के लिए डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल कॉलेज नाहन के विशेषज्ञों की टीम आएगी। इसके अलावा सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, सिविल अस्पताल सरांहा, सिविल अस्पताल शिलाई और सामुदायिक स्वास्थ्य संस्थान संगड़ा में विभिन्न प्रकार की सर्जरी की जायेगी।
    सुमित खिमटा ने बताया कि 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली ग्राम सभाओं में आयुष्मान सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा जिला में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत अस्पतालों की सूची भी लोगों के साथ साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त 17 सितम्बर से 23 अक्तूबर तक लोगों को अंगदान करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।
    इसके अलावा इस अभियान के दौरानर स्वच्छता अभियान भी चलाया जायेगा जिसमें पंचायत प्रतिनिधिायों के अलावा शहरी निकाय के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक के अलावा मैडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.