नाहन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा सिरमौर श्रीमती अनुपम गुप्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए आरक्षित प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक, नॉन मैडिकल व मैडिकल के 39 पदों की बैचवाइज भर्ती हेतु काउंसलिंग की तिथि 28 सितम्बर, 2023 निर्धारित की गई है। इसके अन्तर्गत जिला सिरमौर में क्रमशः नॉन मैडिकल की काउंसलिंग दिनांक 28 सितम्बर, 2023 तथा प्र०स्ना0अ0 मैडिकल की काउंसलिंग 28 सितम्बर, 2023 को उप निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा नाहन के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगी।
उन्होंने अवगत कराया कि प्रदेश में भूतपूर्व सैनिकों आश्रितों के लिए आरक्षित प्र०स्ना०अ० (नॉन मैडिकल) के कुल 19 पदों की भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 8 पदों के लिए अगस्त 2003 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 पदों के लिए दिसम्बर 2005 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 6 पदों के लिए दिसम्बर 2018 बैच व अनुसूचित जनजाति वर्ग के 1 पद के लिए दिसम्बर, 2021 बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
इसी प्रकार प्र०स्ना०अ० (मैडिकल) के कुल 20 पदों की भर्ती हेतु सामान्य वर्ग के 13 पदों के लिए दिसम्बर, 2007 बैच, अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 पदों के लिए दिसम्बर, 2010 बैच, अनुसूचित जाति वर्ग के 4 पदों के लिए दिसम्बर 2017 बैच व अनुसूचित जनजाति वर्ग के 01 पद के लिए अब तक के बैच तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि जिला के सभी रोजगार कार्यालयों से जिन पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके हैं उन्हें कॉल लैटर डाक द्वारा प्रेषित किये जा चुके हैं जिसकी विस्तृत सूचना उप निदेशक प्रा० शिक्षा नाहन के ब्लॉग ddeesirmaur.blogspot.in पर भी अपलोड की जा चुकी है परन्तु फिर भी यदि ऐसे है पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त न हुई हो, वह भी उपरोक्त तिथि को काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं ।
कॉल लैटर, बायो-डाटा फार्म व सभी अभ्यर्थियों की सूची, वांछित दस्तावेजों की चेकलिस्ट व विस्तृत सूचना की जानकारी उप निदेशक प्राम्भिक शिक्षा नाहन के ब्लॉग ddeesirmaur.blogspot.in पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
