Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, July 22
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक
    मंडी

    उपायुक्त ने ली जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक

    By Himachal VartaSeptember 20, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )    उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी ने आज (बुधवार) यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिनियम के तहत लंबित पुराने मामलों के जल्द निपटारे पर बल दिया। उन्होंने बताया कि जिला में इस साल एक अप्रैल से 18 सितम्बर तक इस अधिनियम के अंतर्गत 48 पीड़ितों को 31 लाख 58 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की जा चुकी है।
    उपायुक्त ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत अगस्त 2023 तक 161 मामले जिले के विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैं।
    अरिंदम चौधरी ने कहा कि जिला में विभिन्न थानों के अंतर्गत नवीनतम जानकारी के अनुसार जनवरी 2023 से अब तक 42 मामलों बारे रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें से 21 मामले अन्वेषणाधीन, 15 मामले न्यायलय हेतु विचाराधीन, 3 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट, 2 मामलों की कैंसिलेशन रिपोर्ट तथा एक मामला वर्ष 2022 का अन्वेषणाधीन है। जन जागरूकता पर जोर उपायुक्त ने कहा कि जिला में अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूक शिविरों का भी आयोजन किया जाना आवश्यक है। इस संदर्भ में उन्होंने जिला कल्याण अधिकारी को जिला के अलग-अलग स्थानों पर शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए।इन कार्यक्रमों की भी की समीक्षाउपायुक्त ने इसके अलावा अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम की जिला स्तरीय बैठक, दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक भी ली।3 महीने में पूरा करें यूडीआइडी पहचान पत्र जारी करने का शेष कार्य 16459 दिव्यांगजनों को जारी किए जा चुके हैं यूडीआइडीउपायुक्त ने दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक में दिव्यांगजनों के पुनर्वास व सशक्तिकरण से संबंधित मामलों पर चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मैनुअल आधार पर बनाए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्रों को डिजिटाइज करने के मामलों को तीन महीने के अंदर निपटाने के आदेश दिए।उन्होंने बताया कि जिला में पूर्व में 24586 दिव्यांगजनों के पास मैनुअली बने दिव्यांगता प्रमाण पत्र थे, जिनमें से 16459 दिव्यांगजनों को यूडीआइडी पहचान पत्र जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने अल्पसंख्यकों के कल्याणार्थ प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम में जिला में अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की। बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी समीर ने किया।ये रहे उपस्थितइस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा, जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज, एसडीएम सुंदरनगर गिरीश सुमरा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए सोनू गोयल, उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग मंजुला मुरीद, उप निदेशक शिक्षा अमर नाथ, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और समितियों के सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • चिट्टा मुक्त हिमाचल अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • शिवानी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला परिषद की बैठक
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.