Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»क्राइम»चिट्ठा आरोपी ने पत्थर से किया पुलिस कांस्टेबल हमला ज़ाने पूरी घटना
    क्राइम

    चिट्ठा आरोपी ने पत्थर से किया पुलिस कांस्टेबल हमला ज़ाने पूरी घटना

    By Himachal VartaSeptember 21, 2023
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के भराड़ी थाना के तहत टांडा लवाणा कस्बे में चिट्टा के आरोपी ने पुलिस टीम के कांस्टेबल पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले पुलिस कांस्टेबल के सिर पर पत्थर से वार किया। फिर कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काटा। पत्थर के हमले से घायल पुलिस कांस्टेबल के सिर में चार टांके लगे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी पर इससे पहले भी करीब 13 मामले दर्ज हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस टीम टांडा लवाणा क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सामने से एक व्यक्ति जा रहा था। व्यक्ति अचानक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। पुलिस को शक हुआ तो पुलिसकर्मी उसके पीछे दौड़े और थोड़ी दूरी पर उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस कांस्टेबल पर पत्थर से हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। इस दौरान व्यक्ति ने पुलिस कांस्टेबल की पीठ पर दांतों से काट दिया। तलाशी के दौरान व्यक्ति की जेब से 1.12 ग्राम चिट्टा भी बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सोमनाथ उर्फ सोनू निवासी लवाणा टांडा के रूप में हुई है। इससे पहले यह आरोपी 2010 में जाहु कस्बे में रात करीब 12:00 बजे एक दुकान की दीवार तोड़ने की कोशिश कर रहा था। उस दौरान पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस जब मौके पर पहुंची थी तो उसने पुलिस कर्मी पर मीट काटने वाले टोके से हमला कर दिया था। उस दौरान भी पुलिसकर्मी के शरीर पर कई टांके लगे थे। उस दौरान भी पुलिस कर्मी ने घायल होने के बावजूद आरोपी को भागने नहीं दिया था। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कांस्टेबल पर हमला करने वाले आरोपी को चिट्टा सहित काबू कर लिया गया है। मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.