Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»हरियाणा के बिजली तथा जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि राज्य में 15 मिनट से ज्यादा के ब्रेकडाउन की जानकारी उच्चाधिकारियों को हर हाल में दी जाए
    हरियाणा

    हरियाणा के बिजली तथा जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि राज्य में 15 मिनट से ज्यादा के ब्रेकडाउन की जानकारी उच्चाधिकारियों को हर हाल में दी जाए

    By Himachal VartaApril 13, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के बिजली तथा जेल मंत्री श्री रणजीत सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में रात के समय बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि कहीं पर किसी भी प्रकार का ब्रेकडाउन न हो। साथ ही, उपमंडल अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि 15 मिनट से ज्यादा के ब्रेकडाउन की जानकारी उच्चाधिकारियों को हर हाल में दी जाए जिसके लिए इन अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की गई है।
    बिजली मंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में लोगों से मिले सुझावों के आधार पर दिन के समय में ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली में कटौती की गई है क्योंकि इस समय फसल पककर तैयार खड़ी है और कटाई चल रही है। इसलिए एहतियात के तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में दिन के समय बिजली आपूर्ति नहीं दी जा रही ताकि किसी भी तरह की आगजनी की घटना के चलते किसानों की फसल को नुकसान न हो। लेकिन इसके बावजूद हर जिले के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर को निर्देश दिए गए हैं कि अगर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत में आम सहमति बनती है तो उन्हें दिन के समय भी बिजली की आपूर्ति की जाए ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    श्री रणजीत सिंह ने कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में काम करने वाले बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि विपदा की इस घड़ी में अपनी जान जोखिम में डालकर अति आवश्यक सेवाओं में शामिल बिजली आपूर्ति सेवा को सुचारू रूप से चलाने वाले कर्मियों और अधिकारियों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस विश्वव्यापी विपदा की घड़ी में विभाग के हर छोटे-बड़े कर्मचारी और अधिकारी ने शत-प्रतिशत योगदान दिया है और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने भी इसकी प्रशंसा की है।
    श्री रणजीत सिंह, जिनके पास जेल विभाग भी है, ने सर्वोच्च न्यायालय के आदेश अनुसार बंदियों और कैदियों को पैरोल व जमानत देने के कार्य को अमलीजामा पहनाने के लिए जेल विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने समयबद्ध अवधि में यह काम पूरा किया है जो काबिले तारीफ है और उनकी निष्ठा को दिखाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.