मंडी ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से प्रदेश भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। परियोजना धर्मपुर के अंतर्गत भी पूरे सितम्बर माह में जागरुकता अभियान व शिविरों का आयोजन कर आम जन-मानस में पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ जीवन के महत्व को उजागर किया जा रहा है। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर कुंदन हाजिरी ने बताया कि पूरे भारत में हर वर्ष सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को इसी कड़ी में ग्राम पंचायत सकलाना में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रधान ग्राम पंचायत सकलाना श्री सुरेन्द्र ठाकुर, पर्यवेक्षक वृत मढी रीता देवी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व महिलाओं और बच्चों ने बड़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रुप से क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध फल-सब्जियों, खाद्य पदार्थों व मोटे अनाज के उपयोग व लाभों के बारे में चर्चा की गई।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21
