ऊना ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हरोली के भदसाली में एक सड़क हादसे में पंजाब निवासी युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक धार्मिक स्थल पीरनिगाह जा रहे थे। इसी दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में संदीप कुमार निवासी गांव गुज्जर कलां, नवांशहर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हरजीत कुमार निवासी गांव मरूला गढ़शंकर, जिला होशियारपुर घायल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हरजीत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त संदीप कुमार के साथ बाइक पर सवार होकर पीरनिगाह माथा टेकने जा रहा था। जब वह भद्साली पहुंचा तो ऊना की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने बाइक की पिछली तरफ टक्कर मार दी। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज के जांच की जा रही है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
