लाहौल स्पीति ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) हिमाचल-लद्दाख के बीच सीमा विवाद का मामला खूब गूंजा। लाहुल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लद्दाख-शिंकुला में करीब 35 किमी और सरचू में 14 किमी तक हिमाचल की सरहद के भीतर घुस आया है। कहा कि इसे गंभीरता से लेने की जरूरत है। विधानसभा में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की गैर मौजूदगी में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इसका जवाब देते हुए कहा कि लद्दाख के साथ सीमा विवाद मामले को जल्द सुलझाया जाएगा। इसके लिए जल्द बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें लाहुल-स्पीति के विधायक को भी बुलाया जाएगा। विधायक रवि ठाकुर लद्दाख के साथ सरचू में पहले भी कई बार सीमा विवाद का मसला उठाते आ रहे हैं। दरअसल रवि ठाकुर ने विधानसभा में ग्लोबल वार्मिंग से जुड़ा सवाल उठाया था। रवि ठाकुर ने लाहुल-स्पीति में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग को लेकर सवाल पूछा था। उन्होंने कहा कि लाहुल-स्पीति में ग्लोबल वार्मिंग से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसआरडीएफ की क्या तैयारी है। उन्होंने बताया कि लाहुल-स्पीति से हर सप्ताह अटल टनल होकर 65 हजार से ज्यादा वाहन लद्दाख की तरफ जा रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग उठाई कि क्या लाहुल-स्पीति में अलग से पुलिस फोर्स रखी जाएगी।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
