सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) कालका-शिमला एनएच पांच पर धर्मपुर चौक पर एक ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हादसा शनिवार शाम करीब 6:00 बजे हुआ। इसमें ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और अचानक सड़क पर पलट गया, जिसकी चपेट में राहगीर आ गया। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जानकारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक कालका से सोलन की ओर आ रहा था। जैसे ही यह धर्मपुर चौक पर पहुंचा तो बेकाबू होकर सड़क पर पलट गया। जिसकी चपेट में तीन राहगीर आ गए। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं।
Breakng
- नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
- सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
Sunday, October 18
