नाहन ( हिमाचल वार्ता) (एसपी जैरथ):- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के पुलिस सम्मेलन कक्ष में आज रोड सेफ्टी क्लब की महत्वपूर्ण बैठक डीएसपी नाहन रमाकांत ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के लिए चर्चा की गई। उन्होंने माना कि नाहन में यातायात व्यवस्था और पार्किंग एक गंभीर समस्या है।उन्होंने रोड सेफ्टी क्लब के सदस्यों एवं थाना प्रभारी और ट्रैफिक इंचार्ज के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान हेतु आश्वासन दिया और साथ में लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अपील की। इस दौरान रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष नरेंद्र तोमर ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव बैठक में दिए।इस मौके पर थाना प्रभारी राजेश पाल, ट्रैफिक इंचार्ज दिनेश कुमार, हवलदार खेमचंद, क्लब के सदस्य संजय चौहान, शाकिर खान, कैप्टन सलीम, मदन सूर्यवंशी, रणवीर बिल्किस, विजय ठाकुर, तबस्सुम, पार्षद वीरेंद्र पासी, शाहिद खान एवं जेई पीडब्ल्यूडी और जेई एमसी उपस्थित रहे।।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Saturday, October 24
