Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा
    सिरमौर

    हर्षवर्धन चौहान ने शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का लिया जायजा

    By Himachal VartaSeptember 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचलवार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):  उद्योग, संसदीय    मामले एवं आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने बुधवार को शिलाई लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करके शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों का जायजा लिया।
    बैठक के दौरान उद्योग मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में लंबित और वर्तमान में चल रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा की।
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हर तीन माह में की जायेगी। उन्होंने कहा कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य जैसी जन सेवाओं पर विशेष फोकस किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि क्षेत्र के लोगों को प्रत्येक योजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके,तभी जन आकांक्षाओं को पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय में क्षेत्र में जो विकास कार्य थम गये थे उन्हें पुनः गति प्रदान की जायेगी।
    उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए विभिन्न पेयजल योजनाओं पर प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 60 करोड़ रुपये की धनराशि विभिन्न पेयजल योजनाओं पर व्यय की जा रही है
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि शिलाई क्षेत्र में सड़कों के निर्माण को प्राथमिकता के आधार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना तथा नाबार्ड के तहत विभिन्न सड़कों के निर्माण के लिए 52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है जिस पर कार्य आरम्भ करने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र भौगोलिक रूप से काफी कठिन है और सड़कों के क्षेत्र में यहां अभी बहुत किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से हम शिलाई क्षेत्र में नई सड़कों के निर्माण और उपलब्ध सड़कों की दशा को  बेहतर करने के लिए कृत संकल्प हैं।
    उन्होंने कहा कि शिलाई में मिनि सचिवालय का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जायेगा क्यांेकि पिछली सरकार द्वारा धन का प्रावधान न होने के कारण यह कार्य नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि शिलाई अस्पताल भवन काफी समय से लंबित है जिसे पुनः आरम्भ किया जायेगा। इसी प्रकार रोनाहाट कॉलेज भवन निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की बहुत सी योजनायें हैं जिन पर कार्य किया जाना है।
    उन्होंने कहा कि शिलाई क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत विभिन्न पेयजल येाजनाओं के लिए 16 करोड रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। जिसमें कोटी भोंच की योजना, द्रबिली श्री क्यारी, कोरगा शामिल है जिसका शिलान्यास शीघ्र किया जायेगा।
    उद्योग मंत्री ने कहा कि वागना गांव के लिए उठाउ पेयजल योजना के लिए 2.25 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसी प्रकार गुददी गांव के लिए 2.45 करोड़ रुपये की पीने के पानी की योजना स्वीकृत हुई हैं।
    हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यद्यपि प्रदेश में वर्तमान मंें संसाधनों की कमी है किन्तु उसके बावजूद हम शिलाई क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

    इस अवसर परअध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिलाई सीता राम शर्मा,एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा,अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, अधीक्षण अभियंता विधुत बोर्ड दर्शन सिंह, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, बीडीओ शिलाई अजय सूद, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, महा प्रबंधक उद्योग साक्षी सती, सदस्य सचिव उद्योग रचित शर्मा, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति शिलाई राजेश कुमार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग वी. के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.