नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। कई ट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “देशभर में विभिन्न त्यौहारों के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं। मैं इन त्यौहारों के माध्यम से देश में बंधुत्व की भावना के और मजबूत होने तथा सबके लिए खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आने वाले समय में ये हमें सामूहिक रूप से कोविड-19 के खतरे से निपटने में नई शक्ति प्रदान करें।”
“शुभो-नबो-बरसो! पोइला बोइशाख पर बधाई! नया वर्ष आप सबों के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशी लेकर आए।”
“सभी को विशु की बधाई! नया साल नई आशा और नई ऊर्जा लाता है। आने वाला साल सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए।”
“पुथंडू की सभी को शुभकामनाएं। सबके लिए खुशी और उत्तम स्वास्थ्य से भरे वर्ष की कामना करता हूं।”
“बोहाग बिहू के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं।”
प्रधानमंत्री ने ट्वीटों की एक शृंखला के माध्यम से देशवासियों को विभिन्न त्यौहारों के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश दिया।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21