Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन डाइट में लगी अर्ली चाइल्ड केयर कार्यशाला
    सिरमौर

    नाहन डाइट में लगी अर्ली चाइल्ड केयर कार्यशाला

    By Himachal VartaSeptember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (संजय सिंह):- चार दिवसीय अर्ली चाइल्ड केयर एजुकेशन कार्यशाला का दूसरा चरण शिक्षा खंड पांवटा साहिब में आयोजित किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी अरुण शर्मा तथा प्रशिक्षण समन्वयक सुरेखा रानी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज एंड्राइड युग में तकनीक ने शिक्षा की परिभाषा को भी रूपांतरित किया है। उन्होंने शिक्षकों से आग्रह करते हुए कहा कि इस तकनीकी दौर में उन्हें भी पीछे नहीं रहना चाहिए। उन्हें कंप्यूटर की बेसिक जानकारी सीख लेनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि शिक्षक वह दीपक है जो खुद को जलाकर दूसरों को रोशनी देता है।ई. सी. सी. ई का प्रशिक्षण अनुभवी रिसोर्स पर्सन के माध्यम से दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत चार्ट, कलर, कले इत्यादि वस्तुओं के उपयोग से विभिन्न प्रकार की माइंड मैपिंग क्रियाएं सिखाई व बनवाई जा रही हैं कि कार्यशाला में कक्षा पक्ष से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां भी कराई जा रही है जो कि पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के बालकों के लिए संचालित की जाएगी। दूसरे चरण की कार्यशाला में 5 दिनों में बच्चे कैसे सीखते हैं, उनके दिमाग का विकास कैसे होता है, फ्री प्ले, शारीरिक विकास, भाषा का विकास बौद्धिक विकास, रचनात्मक एवं भावनात्मक विकास के कौशलों पर भी चर्चा की जाएगी।बालकों का मूल्यांकन कैसे करें इस पर भी विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही साथ सभी अध्यापकों को एन ई. पी. मे. ई. सी. सी. ई की आवश्यकता और महत्व पर भी प्रकाश डाला जाएगा। इस प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों के साथ गतिविधियां करवाई गई। निपुण पर भी चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज और प्री प्राइमरी के जिला समन्वयक फतेह पुंडीर ने प्रशिक्षण कार्यशाला का दौरा किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.