Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब स्थित सुकेती फॉसिल पार्क में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस
    सिरमौर

    कालाअंब स्थित सुकेती फॉसिल पार्क में मनाया गया विश्व पर्यटन दिवस

    By Himachal VartaSeptember 28, 2023
    Facebook WhatsApp

     

    नाहन (हिमाचल न्यूज) (एसपी जैरथ):– भारतीय भूवैज्ञासर्वेक्षण (जीएसआई) राज्य इकाई पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला सिरमौर के कालााअंब  स्थित  शिवालिक फॉसिल पार्क सुकेती में विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में हरित विकास के साथ-साथ निवेश, सतत विकास और समृद्धि के विषय के अनुरूप भू-पर्यटन की भूमिका पर जागरूकता बढ़ाना था।इस कार्यक्रम में हिमालयन इंस्टीट्यूट कालाआम के संकाय और छात्रों ने भाग लिया। जिसमें शिवालिक जीवाश्म पार्क के भूवैज्ञानिक महत्व पर प्रस्तुति, संग्रहालय का दौरा और जीवाश्म संबंधी गतिविधियां शामिल रही। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों और छात्रों को उनके आसपास की भौगोलिक स्थिति के बारे में जागरूक किया गया और साथ ही शिवालिक पार्क को पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।कार्यक्रम का आयोजन जीएसआई चंडीगढ़ द्वारा किया गया। जिसका नेतृत्व अजय कुमार तलवार, निदेशक टीसी ने किया तथा टीम सदस्यों में रमेश लैशराम, निशात, हसदे दिलीप, सविता कुमारी, कुर्बान अली तारिक और अश्वनी शर्मा आदि भूविज्ञानी शामिल रहे। प्रतिभागी विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कार भी वितरित किए गए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.