Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, July 21
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»जल्दी पूरी होंगी जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाएं- डॉ बलवीर सिंह ठाकुर
    मंडी

    जल्दी पूरी होंगी जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाएं- डॉ बलवीर सिंह ठाकुर

    By Himachal VartaSeptember 29, 2023
    Facebook WhatsApp
    मंडी,  ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ )   जिला परियोजना प्रबंधक डॉ बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा है कि वह फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण-दो के तहत बन रही सिंचाई योजनाओं को जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए वह जिला मण्डी, कुल्लू व लाहौल- स्पीति का समय-समय पर सघन दौरा करेंगे।
    उन्होंने बताया कि लगभग 28 कार्य ठेकेदारों को आवंटित किए जा चुके है तथा खण्ड परियोजना प्रबन्धक मण्डी, कुल्लू, सरकाघाट व गोहर को भी आदेश दिए गए हैं कि इन योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करवाएं। उन्होंने बताया कि खण्ड परियोजना प्रबन्धकों व उनके अधीन स्टाफ की समय -समय पर कार्य समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी। जिन- जिन स्थानों पर बहाव-सिंचाई योजना का कार्य शुरू नहीं किया गया है इनके अधिकारियों को ठेकेदारों पर सख्ती करने के आदेश दिए जा चुके हैं।उन्होंने बताया कि ठेकेदारों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है तथा उच्च गुणवत्ता आधारित कार्य करने के आदेश दिए गए हैं।
    उन्होंने सिंचाई बहाव योजना के पंजीकृत किसान विकास संगठनों से व योजना के अधीन आए किसानों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक दिन वह कुहल निर्माण कार्य का निरीक्षण करें तथा गुणवत्ता युक्त कार्य करवाएॅं।
    उन्होंने परियोजना से जुड़े साईट इन्चार्ज, सर्वेयर जुनियर इन्जनियरों को प्रत्येक दिन विभिन्न साईटों का निरीक्षण करने के आदेश देते हुए उन्होंने डी0 पी0 आर0 में दर्शाए गए कार्य के अर्न्तगत कार्य को कहा। उन्होंने कहा कि यदि कोई साईट इन्चार्ज अचानक निरीक्षण के दौरान नहीं मिला तो उसके विरूद्व सख्त कार्यवाही अम्ल में लाई जाएगी।
    उन्होंने विस्तार अधिकारियों व इंजीनियरों को आदेश दिए हैं कि खण्ड परियोजना प्रबन्धक स्तर पर 4 से 5 सब प्रोजेक्ट चुने तथा उनका डाटा समय पर इकट्ठा करें ताकि डीपीआर तैयार की जा सके। किसान विकास संगठन बनाते समय खण्ड परियोजना प्रबन्धक भी वहां पर उपस्थित रहें व किसानों को फसल विविधीकरण पर पूरी जानकारी प्रदान करें व सही ट्रेनिंग दें और क्या कानून बने हैं उन्हें अमल में लाने के लाभ बताएं। इसके साथ-साथ उन्हें बतायें कि जब योजना किसान विकास संगठन को सौंपी जायेगी तो उनकी जिम्मेदारी क्या होगी।
    डॉ0 बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि वे प्रत्येक खण्ड परियोजना प्रबन्धक कार्यालय में शीघ्र ही योजना के अंतर्गत जुड़े ठेकेदारों से बैठक करेंगे। उन्होंने संबंधित ठेकेदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे सिंचाई योजना का कार्य तय की गई समय सीमा में करें व गुणवत्ता का शत प्रतिशत ध्यान रखें। इसके साथ-साथ कुहल जो निर्माणाधीन होंगे, कार्यालय कंस्ट्रक्शन इंजीनियर को उनके कुहल के सैंपल लेने को भी कहा है। उन्होंने किसानों से भी अपील करते हुए कहा कि वे नगदी फसलों को अधिक से अधिक अपनाएं व अपनी आर्थिक स्थिति भी मजबूत करें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
    • सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.