सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) सोलन ज़िला की सभी 240 ग्राम पंचायतों में प्रथम अक्तूबर, 2023 को विशेष स्वच्छता अभियान कार्यान्वित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक अजय यादव ने दी। अजय यादव ने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि एवं समस्त जनता अपने-अपने गांव व पंचायत के सार्वजनिक स्थलों, जल स्त्रोतों एवं अन्य स्थानों की सफाई करेंगे। उन्होंने कहा कि 02 अक्तूबर, 2023 को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इन विशेष ग्राम सभाओं में स्वच्छ भारत मिशन के मानकों के अनुरूप सर्वोच्च स्थान हासिल करने वाली ग्राम पंचायतें अपने गांव को खुले में शौच मुक्त माॅडल घोषित करने के लिए प्रस्ताव पारित करेंगी।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Thursday, June 4
